Twisha Sharma Death CBI Case Update; Samarth Giribala Singh | ACTPnews

CBI की टीम सोमवार (1 जून) को गिरिबाला सिंह के घर डमी लेकर पहुंची।


एक्ट्रेस ट्विशा के डमी को फंदे पर लटकाकर सीन रीक्रिएट किया गया।

भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही CBI टीम सोमवार को सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को लेकर घटनास्थल पहुंची। टीम ने वहां घटना का रीक्रिएशन कर यह समझने की कोशिश की कि उस दिन क्या हुआ था।

.

इसके लिए CBI ने करीब 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटकाया और फिर उतारा। डमी का वजन ट्विशा के बराबर करने के लिए उसमें रेत भरी गई और पैरों में लोहे के डंबल बांधे गए। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में CBI ने अब तक सामने आए तथ्यों को घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलाने की कोशिश की।

CBI ने उस डॉक्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, जिसने ट्विशा को अबॉर्शन कराने की सलाह दी थी। इसके अलावा टीम यह भी पता लगा रही है कि ट्विशा का शव सबसे पहले किसने देखा, उसे फंदे से किसने उतारा और अस्पताल तक कैसे पहुंचाया गया।

CBI की टीम सोमवार (1 जून) को गिरिबाला सिंह के घर डमी लेकर पहुंची।

CBI की टीम ट्विशा के पति समर्थ और सास को लेकर उनके घर पहुंची।

CBI की टीम ट्विशा के पति समर्थ और सास को लेकर उनके घर पहुंची।

यहां डमी को फंदे पर लटका कर सीन रीक्रिएट किया गया।

यहां डमी को फंदे पर लटका कर सीन रीक्रिएट किया गया।

इस दौरान सास गिरिबाला भी वहां मौजूद थी। उनसे CBI टीम ने पूछताछ की।

इस दौरान सास गिरिबाला भी वहां मौजूद थी। उनसे CBI टीम ने पूछताछ की।

CBI टीम सीन रीक्रिएशन के बाद वापस लौट गई।

CBI टीम सीन रीक्रिएशन के बाद वापस लौट गई।

FIR के बाद तीन दिन भोपाल में रहा समर्थ

उधर समर्थ की फरारी को लेकर CBI को पता चला है कि 15 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ तत्काल शहर नहीं छोड़ पाया था। करीब तीन दिन भोपाल में ही रहा। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा, जहां उसने करीब पांच दिन तक फरारी काटी। अब CBI इस पूरी अवधि के दौरान उसकी गतिविधियों, संपर्कों और उसे मिली संभावित मदद की पड़ताल कर रही है।

हाईकोर्ट में सरेंडर के दौरान समर्थ।

हाईकोर्ट में सरेंडर के दौरान समर्थ।

आत्महत्या या हत्या? साक्ष्यों की हो रही पड़ताल

ट्विशा की मौत के बाद से ही यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। समर्थ ट्विशा की मौत को आत्महत्या तो बता रहा है, लेकिन उसके कारणों के संबंध में ठोस जवाब नहीं दे रहा। वह गर्भपात के बाद ट्विशा के डिप्रेशन में आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहा है।

CBI का फोकस इस बात पर भी है कि यदि यह आत्महत्या थी तो इसके पीछे तत्काल कारण क्या थे और यदि नहीं तो घटनाक्रम क्या रहा।

सीन के रीक्रिएशन के समय CBI टीम।

सीन के रीक्रिएशन के समय CBI टीम।

फरारी के दौरान मददगार की खोज

CBI अब उन लोगों की पहचान में जुटी है, जिन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ की प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मदद की हो सकती है। जांच में उसके मोबाइल संपर्क, लोकेशन, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और डिजिटल चैट खंगाली जा रही हैं।

यदि किसी व्यक्ति की भूमिका फरारी में सहयोग देने की पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

CBI कर रही है गिरिबाला से भी पूछताछ।

CBI कर रही है गिरिबाला से भी पूछताछ।

घटनास्थल से अस्पताल तक की जोड़ रहे कड़ियां

CBI समर्थ से यह भी पूछताछ कर रही है कि उसने सबसे पहले ट्विशा को किस स्थिति में देखा। उसे फंदे से किसने उतारा, उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था और अस्पताल ले जाने तक क्या-क्या हुआ।

CBI इन बयानों का इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों से मिलान कर रही है, ताकि घटनाक्रम की सटीक टाइम लाइन तैयार की जा सके। साक्ष्यों से छेड़छाड़ और मौत से पूर्व ट्विशा के साथ मारपीट के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

जांचकर्ता उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल चैट, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और लोकेशन हिस्ट्री का विश्लेषण कर रहे हैं। इससे यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने फरारी के दौरान कहां-कहां ठहराव किया और उसके लिए व्यवस्थाएं किसने कीं।

केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

ट्विशा केस-CBI के सवालों से घबराईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह:एंग्जाइटी-घबराहट की शिकायत की; सीसीटीवी, बॉडी पर चोटों के निशान को लेकर जवाब तलब

ट्विशा केस- गिरिबाला बोलीं-गलती हुई…मां-बेटे बताएंगे फांसी से कैसे उतारा:CBI पूछेगी- गिरफ्तारी से क्यों डरीं, कसूर नहीं तो बेटा फरार क्यों हुआ

ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई

ट्विशा केस-सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर:आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी; एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करेंगे

शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *